Please wait
विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic

भाजपा के लोगों ने हमारी ऑफिस तोड़ी, हम इनकी सरकार तोड़ेंगे : राहुल गांधी

राममंदिर, अभय मुद्रा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जिक्र कर उन्होंने भाजपा को चारों ओर से घेरने का प्रयास किया।

06 Jul 2024

भाजपा के लोगों ने हमारी ऑफिस तोड़ी, हम इनकी सरकार तोड़ेंगे : राहुल गांधी

अहमदाबाद। अहमदाबाद के पालडी स्थित राजीव गांधी भवन में शनिवार को कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं में जमकर जोश भरा। उन्हें गुजरात में भाजपा को हराने के लिए अभी से कमर कस लेने को कहा। राममंदिर, अभय मुद्रा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जिक्र कर उन्होंने भाजपा को चारों ओर से घेरने का प्रयास किया।

राहुल गांधी कांग्रेस कार्यालय पर पथराव और पार्टी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में गुजरात दौरे पर हैं। गुजरात में हुए विभिन्न हादसों के पीड़ित परिवारजनों से भी मिलने का उनका कार्यक्रम है। राहुल गांधी ने गुजरात कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्हें विश्वास दिलाया कि गुजरात में कांग्रेस जीतेगी। भाजपा ने उनका ऑफिस तोड़ा है, हम इनकी सरकार तोड़ेंगे।

राहुल गांधी ने अयोध्या में भाजपा की हार का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा अयोध्या में इसलिए हारी क्योंकि भाजपा ने अयोध्या में जिन लोगों की जमीनें लीं, उन्हें राममंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में जगह नहीं मिली। राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ता अयोध्या में बब्बर शेर की तरह इंडिया गठबंधन के लिए खड़े रहे और वहां पर भाजपा हार गई। राहुल गांधी ने गुजरात के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा आप लोगों ने बहुत लाठियां खा ली हैं, अब उन्हें हटाना है। राहुल गांधी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के घोषणापत्र ने भाजपा को बैकफुट पर ला दिया। गुजरात के लिए भी ऐसा ही मेनिफेस्टो बनाना है लेकिन गुजरात के लोगों के साथ बातचीत करके बनाना है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News